नालागढ़ —
सरकार व निगम प्रबंधन के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर संघर्ष का बिगुल बजा चुके एचआरटीसी कर्मियों ने रविवार को साप्ताहिक अवकाश पर जाने का मन बनाया है। चालकों—परिचालकों के साप्ताहिक अवकाश पर जाने के निर्णय से एचआरटीसी नालागढ़ डिपो के करीब 70 फीसदी रूट प्रभावित हो सकते हैं। साप्ताहिक अवकाश पर जाने की पुष्टि संयुक्त समन्वय समिति नालागढ़ इकाई के महासचिव जयकिशन राणा ने की। जानकारी के अनुसार संयुक्त समन्वय समिति के सरकार व निगम प्रबंधन के बीच मांगों को लेकर चल रहे गतिरोध के चलते प्रतिदिन आठ घंटे की ड्यूटी छह दिन करने के बाद साप्ताहिक अवकाश पर जाने का फैसला लिया है, जिसके चलते एचआरटीसी नालागढ़ डिपो के कर्मचारियों ने शनिवार को एचआरटीसी वर्कशॉप नालागढ़ के गेट पर गेट मीटिंग का आयोजन किया। इस गेट मीटिंग को संयुक्त समन्वय समिति नालागढ़ इकाई के महासचिव जयकिशन राणा ने संबोधित करते हुए कहा कि निगम द्वारा कर्मचारियों की मांगों पर कोई गौर नहीं किया गया है, जिसके चलते प्रदेश की संयुक्त समन्वय समिति के आह्वान पर प्रदेश के साथ—साथ नालागढ़ डिपो के कर्मचारी भी रविवार को साप्ताहिक अवकाश पर जाएंगे।

No comments:
Post a Comment