Saturday, 26 February 2011

रामनवमी पर निकाली जाएगी साई रेल यात्रा

सोलन —  रामनवमी को होने वाले उत्सव के दौरान शिरड़ी साई बाबा की भव्य रेल यात्रा निकाली जा रही है। यह रेल यात्रा कालका से शुरू होकर शिमला तक जाएगी। शिरड़ी साई बाबा भक्त संगठन हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष सतीश बेरी ने जानकारी देते हुए कहा हिमाचल प्रदेश में ऐतिहासिक रेल यात्रा निकाली जा रही है। इस रेल यात्रा में हजारों साई भक्त हिस्सा ले रहे हैं। सतीश बेरी ने कहा कि विश्व में पहली बार 12 अप्रैल 2011 को एक विशाल रेल यात्रा निकाली जा रही है। यह रेल यात्रा कालका से शुरू होगी। रेल यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री द्वारा किया जा रहा है, जबकि इस दौरान प्रदेश व देश के कैबिनेट मंत्री व कई जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद होंगी। कालका से शुरू होने के बाद रेल यात्रा सोलन पहुंचेगी। सोलन में हजारों साई भक्त इस रेल यात्रा का स्वागत करेंगे, जबकि इसके बाद रेल यात्रा शिमला पहुंच रही है। यहां पर भी प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों व अन्य कई बड़ी हस्तियां रेल यात्रा का भव्य स्वागत करेंगी।  सतीश बेरी ने कहा कि विश्व के इतिहास में पहली बार भव्य रेल यात्रा शिरड़ी साई बाबा की निकाली जा रही है। इस यात्रा में देश के विभिन्न राज्यों से शिरड़ी के साई भक्त हिस्सा ले रहे हैं। कालका से एक रेल की बुकिंग करवा दी गई है। हेरिटेज रेल मार्ग पर यह रेल यात्रा शुरू की जाएगी।
February 27th, 2011

No comments:

Post a Comment