Thursday, 24 March 2011

नालागढ़ में 40 रुट ठप

नालागढ़ — परिवहन निगम कर्मचारियों व सरकार के बीच मांगों को लेकर चल रहे गतिरोध के बाद एचआरटीसी नालागढ़ डिपो के कर्मचारियों में भी भारी रोष है। यही कारण है कि एचआरटीसी नालागढ़ के कर्मचारियों ने अब आठ घंटे से अधिक ड्यूटी न करने का निर्णय लिया है, जिसके कारण नालागढ़ डिपो के पिछले तीन दिनों से अब तक करीब 40 रूट स्थगित हो चुके हैं, जिसका सीधा खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। यदि बात गुरुवार सुबह की जाए, तो यात्री सुबह पांच बजे से नालागढ़ बस अड्डे पर अपने-अपने गंतव्य स्थानों को जाने के लिए खड़े तो हो गए और बसें भी वहां पहंुच गईं, लेकिन कर्मचारियों द्वारा आठ घंटे की ड्यूटी के बाद अन्य कोई ड्यूटी न करने का उन्हें ज्ञान नहीं था, जिसके चलते वह बसों में बैठे रहे। जब उन्हें पता चला कि चालक-परिचालकों ने आठ घंटे से अधिक ड्यूटी न करने पर इनकार किया है, तो वह छोटे वाहनों का सहारा लेने के लिए सड़कों पर आ गए और अपने-अपने गंतव्य तक पहंुचने के लिए लिफ्ट लेने के लिए दौड़ भाग करते दिखाई दिए। जानकारी के अनुसार गुरुवार को एचआरटीसी नालागढ़ डिपो के नालागढ़-शिमला, नालागढ़-परवाणू, नालागढ़-चंडीगढ़-शिमला एसी, नालागढ़-गुल्लरवाला-टिक्कर, नालागढ़-मिंयापुर-पल्ली, नालागढ़-ऊना, ऊना-नालागढ़-शिमला, नालागढ़-भरतगढ़-झिड़ीवाला, नालागढ़-गुल्लरवाला, नालागढ़-कश्मीरपुर वाया जोघों, नालागढ़-पल्ली, नालागढ़-रोपड़, नालागढ़-साई-रामशहर, ऊना-नालागढ़-कालका, नालागढ़-ऊना, नालागढ़-रोपड़, ऊना-नालागढ़-कालका, नालागढ़-रोपड़, ऊना-नालागढ़-कालका दोपहर दो बजे तक के रूट स्थगित हो गए थे। इसके अलावा भी शाम तक कई अन्य रूट स्थगित हो जाने की संभावना है। इससे पूर्व बुधवार को नालागढ़-रोपड़, नालागढ़-परवाणू, नालागढ़-मित्तियां, नैना देवी-चंडीगढ़, नालागढ़-चंडीगढ़-शिमला, नालागढ़-रोपड़, नालागढ़-स्वारघाट, ऊना-नालागढ़-कालका, नालागढ़-जोघों वाया बरूणा आदि रूट स्थगित हो गए हैं। मंगलवार को भी पांच रूट स्थगित किए गए थे, जिनमें नालागढ़-रोपड़, नैना देवी-चंडीगढ़, नालागढ़-कालका-चंडीगढ़, नालागढ़-रोपड़, नालागढ़-रोपड़ रूट फेल हुए हैं। एचआरटीसी नालागढ़ की ज्वाइंट एक्शन कमेटी के महासचिव जयकिशन राणा, भामस से संबंधित परिवहन मजदूर संघ के प्रधान कमल कुमार, सदीक मोहम्मद, तजिंद्र सिंह, रामस्वरूप, रामलोक, चरण सिंह, भीम सिंह, नरेंद्र कुमार आदि ने आरएम को लिखे पत्र में कहा कि संयुक्त संघर्ष समिति की प्रधान सचिव परिवहन के साथ वार्ता विफल होने के कारण समिति द्वारा निर्णय लिया गया है कि 21 मार्च से परिवहन निगम के के सभी कर्मचारी आठ घंटे से ज्यादा ड्यूटी नहीं करेंगे और छह दिन काम करने के बाद सातवें दिन अपना साप्ताहिक अवकाश लेंगे। उन्होंने इसकी सूचना पहले ही क्षेत्रीय प्रबंधक को दे दी है।
March 25th, 2011

No comments:

Post a Comment