Sunday, 27 March 2011

दुनिया का खात्मा इसी साल


लंदन — ऑकलैंड के एक ज्योतिषी की बात पर यकीन करें, तो 21 मई, 2011 को दुनिया का खात्मा हो जाएगा। शाम करीब छह बजे विश्व के कुल दो फीसदी लोग स्वर्ग में चले जाएंगे, जबकि बाकी बचे स्थानों पर भेज दिए जाएंगे। पूर्व इंजीनियर  कैंपिंग ने करीब 70 साल तक बाइबल का अध्ययन  करने के बाद यह सार निकाला है कि दुनिया का खात्मा करीब है। कैंपिंग का दावा है कि गणितीय सूत्रों के सहारे वह इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि दुनिया 21 मई को खत्म हो जाएगी। यह तारीख  पहली अप्रैल एडी33 से 722500 दिन दूर है। इस दिन को यीशु मसीह के सूली पर चढ़ने का  दिन माना जाता है। उनका मानना है कि यह दिन अति महत्त्वपूर्ण हैं और यह आंकड़ा तीन पवित्र अंकों पांच, दस और 17 को एक दूसरे से दो बार गुणा करने के बाद मिला है। कैंपिंग का मानना है कि जापान में भूकंप व सुनामी के अलावा न्यूजीलैंड में भूकंप का आना ईश्वर का संकेत है कि दुनिया का खात्मा होने वाला है।
झूठे निकले थे पुराने दावे
कैंपिंग ने इससे पहले भी ऐसी ही एक भविष्यवाणी की थी। उन्होंने छह सितंबर, 1994 को दुनिया के खत्म होने की भविष्यवाणी की थी। हालांकि बाद में यह भविष्यवाणी गलत साबित हुई थी। उनका कहना था कि वह एक गुणा में गलती कर बैठे थे।
March 28th, 2011


No comments:

Post a Comment